Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा-बलरामपुर रोड पर खुले नाले में गिरा युवक:देर रात पुलिस-स्थानीय लोगों ने बचाया, 5 हादसे पहले भी हो चुके

    4 hours ago

    2

    0

    गोंडा में सड़क किनारे बने खुले नाले एक बार फिर हादसे की वजह बन गए। देर रात गोंडा-बलरामपुर रोड पर सेमरा चौकी के पास एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर बड़े खुले नाले में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से युवक को किसी तरह बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक अखिलेश नाम का युवक देर रात बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खुले पड़े बड़े नाले में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नाले में गिरने के बाद डूबने लगा था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और सेमरा चौकी पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाई जान घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर रेस्क्यू किया और युवक को नाले से बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते युवक को बाहर नहीं निकाला जाता तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। नोएडा हादसे के बाद भी नहीं चेता प्रशासन नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की खुले नाले में गिरने से मौत के बाद भी गोंडा में जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से ऐसे खुले नालों को ढकने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। गोंडा-बलरामपुर हाईवे के किनारे बना यह बड़ा नाला लंबे समय से खुला पड़ा है, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम अब तक नहीं किए गए। पहले भी 5 लोग हो चुके हादसे का शिकार स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां कम से कम पांच लोग इसी तरह खुले नाले में गिर चुके हैं। हर बार स्थानीय लोगों ने ही उन्हें बाहर निकालकर जान बचाई। आरोप है कि बार-बार हादसे होने के बावजूद नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन ने नाले को ढकने या सुरक्षा बैरिकेड लगाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। लोग बोले- किसी दिन हो सकती है बड़ी अनहोनी स्थानीय निवासी कृष्ण शर्मा और पंकज ने बताया कि इस नाले की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। उनका कहना है कि रात के समय यहां से गुजरने वाले लोगों को नाला दिखाई नहीं देता और वे सीधे उसमें गिर जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर देर रात जानकारी न मिलती तो इस बार बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन से नाला ढकने की मांग घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से खुले नाले को जल्द से जल्द बंद कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी दिन यह लापरवाही किसी की जान ले सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    VBSPU ने परिणामों की आधिकारिक घोषणा की:आधिकारिक वेबसाइट या समर्थ पोर्टल से देख सकेंगे परिणाम
    Next Article
    Israel संसद का बड़ा फैसला, इजरायलियों की हत्या करने वाले फिलिस्तीनियों को मिलेगी मौत की सजा; पास हुआ कानून

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment