Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धुरंधर एक्टर पर महिला भड़कीं:फिल्म का डायलॉग सुनकर बोलीं- शर्म आनी चाहिए, हिंदू होकर कौम को डरपोक कहा; एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

    2 hours ago

    1

    0

    फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 में पाकिस्तानी आतंकवादी जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने वाले विवेक सिन्हा को एक डायलॉग के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा। एक महिला ने नाराजगी जताते हुए उनके हिंदू होने पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए, जिसके जवाब में एक्टर ने मजेदार रिएक्शन दिया है। फिल्म में विवेक सिन्हा का एक डायलॉग है, हिंदू कौम बहुत डरपोक होती है। इस पर एक महिला ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर लिखा, आपको शर्म आनी चाहिए, एक हिंदू होकर चंद पैसों के लिए हिंदू के लिए ऐसा बोल रहे हैं। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में विवेक सिन्हा ने ये मजेदार वाक्या शेयर करते हुए कहा, ‘मुझे लगा कि रिप्लाई करूं, फिर सोचा छोड़ दूं, लेकिन बाद में जवाब दिया। मैंने उसे वॉइस नोट भेजा। सच में मैं कहना चाहता हूं कि फिल्में समाज का आइना हैं और हम अलग-अलग किरदार दिखाते हैं। अगर एक खतरनाक आतंकवादी बिना डर भारत में घुसता है, तो हमें उसका ऐसा ही किरदार दिखाना होगा। अगर उसकी सोच दिखानी है, तो “हिंदू एक डरपोक कौम है” जैसी बात उसी नजरिए से दिखाई जाती है। ये फील है उसका। हिंदू मुस्लिम यही तो चल रहा है।’ ‘तो मैंने उसे यही वॉइस नोट छोड़ा कि अगर हमें ये दिखाना है तो क्या हम शूटिंग के लिए किसी पाकिस्तानी को बुलाकर लाएं। किसी आतंकवादी को कॉल कर शूटिंग के लिए बुलाया जाएगा क्या। हमें ही तो वो रोल करना पड़ेगा ना।’ आगे वो कहते हैं, ‘हम यही दिखाना चाहते हैं न कि विलेन कितना क्रूर हो सकता है। अगर फिल्म में किसी को मर्डर करते दिखाना है, तो हम क्या जेल से किसी ऐसे बंदे को लाएं, जिसने असल में 5 मर्डर किए होंगे। मैंने उस महिला को वही नोट डाला, लेकिन फिर उसका कोई जवाब नहीं आया, वो समझ गई थी।’ बता दें कि फिल्म धुरंधर में विवेक सिन्हा ने जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया है, जो इंडियन प्लेन हाईजैक कर, यात्रियों के बदले कुछ पाकिस्तानी आतंकवादियों को छोड़ने की डिमांड करते हैं। पॉपुलर डायलॉग, ‘पड़ोस में रहते हैं हम, गूदे भर का जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो’, भी विवेक सिन्हा पर ही फिल्माया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने वाली थीं लारा दत्ता, रियल हीरो बनकर आए अक्षय कुमार, गहरे सदमे में चली गई थीं एक्ट्रेस
    Next Article
    लाहौर कलंदर्स ने कप्तान शाहीन पर फाइन लगाया:होटल के कमरे में चार लोगों को ले जाने की कोशिश, सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment