Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा डीएम ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर सख्त निर्देश:देर और लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई, शासकीय धन की क्षति से बचें

    17 hours ago

    2

    0

    गोंडा में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन की अध्यक्षता में आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई है। समीक्षा के दौरान कई विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों को धीमी प्रगति पर फटकार लगाई गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जो विकास कार्य बजट के अभाव में रुके हुए हैं, उनके लिए तत्काल बजट मांगा जाए और उन्हें पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि देर से निर्माण पूरा होने पर शासकीय धन की क्षति होती है। इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों के माध्यम से चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया गया।जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मामूली कमियों के कारण अधूरे पड़े कार्यों को तुरंत पूरा कर संबंधित विभागों को हैंडओवर किया जाए। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद भी अगर कहीं पर हैंडओवर नहीं किया जा रहा है और लापरवाही निकलकर सामने आई तो उसके लिए भी कार्रवाई करने को लेकर निर्देश दिया गया है। निर्माण कार्यों या गुणवत्ता में भी लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, डीएसटीओ एन.के. सिंह, एक्सईएएन प्रांतीय प्रमोद त्रिपाठी, एक्सईएएन निर्माण खंड 1 सुरेश राम, एक्सईएएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक पर्यटन सूचना अधिकारी वंदना पांडेय सहित उद्यान विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, आईटीआई और सभी संबंधित निर्माण कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में स्मार्ट मीटर का विरोध:भाकियू चढूनी ने दतिया बिजली घर पर किया प्रदर्शन
    Next Article
    खाने में मक्खी की शिकायत करने पर कस्टमर को पीटा:लखनऊ में ढाबा मालिक ने कर्मचारियों के साथ 5 युवकों पर जानलेवा हमला किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment