Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा एसपी ने परसपुर SO को किया लाइन हाजिर:जमीन विवाद मामले में एक पक्षीय कार्रवाई पर एक्शन, पीड़ित पर दबाव बनाने का भी आरोप

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जमीनी विवाद के मामले में एक पक्षीय कार्रवाई करने के आरोप में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले की विस्तृत विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी करनैलगंज अभिषेक को सौंपी गई है। थाना अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी पर आरोप है कि उन्होंने एक जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच पैसे के लेनदेन के बावजूद एक पक्ष पर शांति भंग की कार्रवाई की गई। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें थाने पर बैठाकर दूसरे पक्ष को जमीन का बैनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित ने पांच दिन पहले पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को एक शिकायती पत्र देकर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की थी। इसी शिकायत के आधार पर एसपी ने यह कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि उन्हें पांच दिन पहले एक शिकायत मिली थी। यह विवाद दो पक्षों के बीच पैसे के लेनदेन से जुड़ा था, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे को बैनामा किया था, लेकिन बाद में वह मुकदमा हार गया। हारने वाले पक्ष ने पैसा वापस मांगा, लेकिन बैनामा करने वाला व्यक्ति पैसा लौटाने के बजाय दूसरी जमीन देने की बात कह रहा था। एसपी ने बताया कि पैसा वापस न मिलने पर थाना अध्यक्ष द्वारा एक पक्षीय शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें जबरन थाने पर बैठाया गया और दूसरे पक्ष को बैनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इन्हीं आरोपों के चलते अनुज त्रिपाठी को लाइन हाजिर किया गया है। पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी करनैलगंज को सौंपी गई है। फिलहाल, परसपुर थाना अध्यक्ष के पद पर किसी अन्य अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना अंडरपास के पास हुआ हादसा, पुलिस मौके पर पहुंची
    Next Article
    T20 World Cup: भारत से शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान में कोहराम, मोहसिन नकवी और आसिम मुनीर में ठनी, PCB चीफ पर लटकी तलवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment