Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 2,730 परीक्षार्थियों ने छोड़ी दरोगा भर्ती परीक्षा:दो पालियों में 6,870 ने दिया पेपर, आईजी, डीएम और एसपी परीक्षा केंद्र का करते रहे निरीक्षण

    13 hours ago

    1

    0

    गोंडा में उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के पहले दिन दो पालियों में कुल 2730 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। जिले के 14 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में कुल 9600 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 6870 ने ही परीक्षा दी है। प्रथम पाली में 4800 में से 3428 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1372 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 4800 में से 3442 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1358 ने इसे छोड़ दिया। गोंडा में बस्ती, गोरखपुर सहित कई अन्य जिलों के परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बेल्ट, जूते, अंगूठी या अन्य आभूषण ले जाने की अनुमति नहीं थी। गले और हाथ में पहने माले भी उतरवा दिए गए थे। कई केंद्रों पर परीक्षार्थी अपने जूते हाथ में लेकर जाते हुए देखे गए है। कई परीक्षार्थियों को मैथ और गणित के प्रश्न काफी परेशान किया लेकिन किसी तरीके से परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया है। दूसरी पाली की परीक्षा के प्रश्न पत्र में गणित के कई ऐसे प्रश्न थे जिन्हें परीक्षार्थी नहीं कर पाए है उनकी जगह पर दूसरा प्रश्न किया है क्योंकि उसमें समय लग रहा था। सब इंस्पेक्टर पुलिस भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि कुल 2730 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। उन्होंने पुष्टि की कि प्रथम पाली में 1372 और दूसरी पाली में 1358 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और ओएमआर शीट तथा प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा में जमा कराए गए। जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP) और महानिरीक्षक (IG) ने भी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ओएमआर शीट और बचे हुए प्रश्न पत्र को जमा कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में किशोरी ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या:पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित
    Next Article
    गाजीपुर में महिला कांस्टेबलों ने बच्चों संग निभाई ड्यूटी:गोदा में लेकर एग्जाम सेंटर पर तैनात दिखीं, दिखा कर्तव्य और मातृत्व का संतुलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment