Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में किशोरी ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या:पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित

    14 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के नीमटीकर गांव में शनिवार दोपहर एक 16 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 14 मार्च को दोपहर करीब 3:00 बजे हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान नीमटीकर निवासी खुशी पुत्री वीरेंद्र पटेल के रूप में हुई है। खुशी अपने छोटे भाई और मां के साथ घर पर रहती थी, जबकि उसके पिता बाहर नौकरी करते हैं। शनिवार दोपहर उसने अपने घर से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में छलांग लगा दी। कुएं से पानी में हलचल की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घरों से बाहर निकले। उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो किशोरी पानी में दिखाई दी। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को कुएं से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक भावेश यादव ने प्राथमिक परीक्षण के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो पालियों में 1,870 अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपी एसआई परीक्षा:सीतापुर में पहले दिन 5,760 अभ्यर्थी थे रजिस्टर्ड, जूते-गहने उतरवाने के बाद दी एंट्री
    Next Article
    गोंडा में 2,730 परीक्षार्थियों ने छोड़ी दरोगा भर्ती परीक्षा:दो पालियों में 6,870 ने दिया पेपर, आईजी, डीएम और एसपी परीक्षा केंद्र का करते रहे निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment