Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 37.82 करोड़ से बनेंगे दो बड़े पुल:टेढ़ी नदी के विरसिंहपुर में और सरयू के मनिहारी घाट पर, विधायकों ने की थी CM से मांग

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गोंडा जिले के तरबगंज और करनैलगंज विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो दीर्घ सेतुओं के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन सेतुओं के निर्माण पर कुल 37.82 करोड़ रुपये की लागत आएगी। तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तरबगंज विधानसभा के विरसिंहपुर में टेढ़ी नदी पर दीर्घ सेतु के लिए 14.09 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इसके लिए 4.93 करोड़ रुपये का आवंटन भी कर दिया गया है। इस सेतु के बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिलेगी। टेढ़ी नदी पर पुल न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह के पत्र पर सरयू नदी के मनिहारी घाट पर भी दीर्घ सेतु का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना की लागत 23.72 करोड़ रुपये है, जिसमें से 8.30 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। मनिहारी घाट पर पुल बनने से भी क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी, जहां पहले लोगों को काफी कठिनाई होती थी। इन दोनों दीर्घ सेतुओं का निर्माण सेतु निगम उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाएगा। भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे विधानसभा के लिए एक बड़ी सौगात है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। विधायक अजय कुमार सिंह ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब भी उन्होंने कुछ मांगा है, मुख्यमंत्री ने हमेशा उसे पूरा किया है। दोनों भाजपा विधायकों ने कहा कि जल्द ही यहां पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा हमारे विधानसभा लोगों को बड़ा फायदा होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार:दूसरा साथी फरार, बिजनौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश
    Next Article
    एटा में नवरात्र-रमजान पर अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा जांची:भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल भ्रमण कर CCTV खंगाले, अफवाहों पर कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment