Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 7 घंटे में 40 MM पानी बरसा:अगले 3 घंटे रेड अलर्ट, तापमान 7 डिग्री लुढ़का, निचले इलाकों में जलभराव

    19 hours ago

    1

    0

    गोंडा में शुक्रवार देर रात 1 बजे से मौसम ने करवट ली। पिछले करीब 7 घंटे से रुक-रुककर मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान जिले में करीब 40 MM बारिश दर्ज की गई है। अगले 3 घंटे भी तेज बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। गोंडा में गुरुवार से ही मौसम बदला हुआ है। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे गोंडा का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य दिनों में इस समय तापमान करीब 30 डिग्री रहता है। यानी तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। ठंडक बढ़ने के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। 24 घंटे में 100 MM से ज्यादा बारिश मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में गोंडा में 100 MM से ज्यादा बारिश हुई है। लगातार बारिश के कारण जिले के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से कुछ फसलों को फायदा बारिश से किसानों की कुछ फसलों को फायदा हुआ है, लेकिन तेज बारिश और हवाओं के कारण कई किसानों को नुकसान भी हुआ है। खेतों में गन्ने की फसल गिर गई है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। 1 जून 2026 से 25 सितंबर की सुबह 7:30 बजे तक गोंडा में 841 MM बारिश सामान्य रूप से होनी चाहिए थी। इसके मुकाबले अब तक 760 MM बारिश दर्ज की गई है। यानी इस अवधि में सामान्य से करीब 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है। लोगों को घर में रहने की सलाह जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कलेक्ट्रेट में 24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम लगातार बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए गोंडा कलेक्ट्रेट में जिला आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां 24 घंटे टीम सक्रिय रहेगी। किसी भी तरह की परेशानी होने पर लोग कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जिला आपदा विशेषज्ञ के मुताबिक, गोंडा में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा लाट भैरव को लगाई गई हल्दी, मांगी मनोकामना:वैवाहिक गीतों से गूंजा मंदिर परिसर, नृत्य - संगीत से श्रद्धालुओं ने लगायी हाजिरी
    Next Article
    11 साल पुराने रोडवेज-बस यात्रा-विवाद पर उपभोक्ता आयोग का फैसला:मुजफ्फरनगर में निगम और परिचालक पर 15 हजार का जुर्माना लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment