Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में बिजली विभाग लापरवाही से 11 बीघा गेहूं जला:जर्जर हाईटेंशन तार टूटने से लगी आग, कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने बुझाई, फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची

    4 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले के मनकापुर तहसील क्षेत्र के भोपतपुर गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। 11 केवीए हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से निकली चिंगारी से खेतों में आग लग गई। इस घटना में किसान केदार राम का पांच बीघा, राम पाल का एक बीघा और राम सुख वर्मा का लगभग पांच बीघा गेहूं पूरी तरह जल गया। यह फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी थी। 11 बीघा फसल जलने के बाद किसान अब काफी परेशान है और किसानों के पास एकमात्र सहारा यही 11 की बीघा गेंहूँ की फसल थी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग को जर्जर हाईटेंशन तारों और उनके नीचे लटके होने की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने संभावित दुर्घटना की आशंका जताई थी लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन घंटों बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। आग लगने के दौरान कई आसपास के किसान अपने खेतों में गेहूं की फसल को काट करके छोड़े हुए थे आग लगते ही वह भी अपने गेहूं की फसल को हटाते हुए नजर आए हैं। किसान अब बिजली विभाग की अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही की भी मांग कर रहे हैं। वहीं मनकापुर एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि यह घटना कल की है। आज राजस्व टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन के नियमानुसार किसानों को आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। स्थानीय विधायक प्रभात वर्मा ने भी इस पूरी घटना को लेकर के बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की है और दोबारा इस तरीके से कोई घटना ना हो इसको लेकर के भी निर्देश दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में तीन साल से PNG पाइपलाइन बेकार:50 हजार परिवारों को नहीं मिला कनेक्शन, सिर्फ 328 घरों में आपूर्ति
    Next Article
    संभल में AQI 111, अधिकतम तापमान 36 डिग्री संभव:गेहूं की उपज घटी, किसान डेढ़ से ढाई कुंतल प्रति बीघा निकाल रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment