Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में बिना परमिशन अवैध मिट्टी खनन जोरों से:रात में घने अंधेरे में दौड़ रहीं गाड़ियां, पुलिस ने शुरू की जांच

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज माझा में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। खनन की गई मिट्टी को दुल्लापुर ले जाकर गिराया जा रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस अवैध खनन के दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में देर रात तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों से मिट्टी ढोते हुए देखा जा सकता है। ग्रामीणों ने इस अवैध गतिविधि से हो रही परेशानी को लेकर आवाज उठाई है और कार्रवाई की मांग की है। अब नवाबगंज थाने की पुलिस ने भी अवैध रूप से किया जा रहे हैं मिट्टी खनन को लेकर के जांच शुरू कर दी है। नियमों के अनुसार, किसी भी खेत या स्थान से मिट्टी निकालने के लिए गोंडा जिला खनन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। हालांकि, दुर्गागंज में बिना किसी अनुमति के बड़े पैमाने पर यह अवैध खनन किया जा रहा है। गोंडा के जिला खनन अधिकारी अभय निरंजन ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल बीते दिनों यहां पर अवैध रूप से मिट्टी खनन करने वाले और अवैध रूप से बालू खनन करने वाले लोगों के खिलाफ कई कार्रवाई भी की गई है। लेकिन उसके बावजूद भी यहां पर अवैध रूप से अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में जंगलों में लगी आग:सूफीशाह दरगाह और शनिदेव मंदिर तक पहुंची लपटें, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया
    Next Article
    हाथरस में सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत:मथुरा-बरेली हाईवे पर सड़क पार करते समय हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment