Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रणवीर सिंह को क्या यामी गौतम ने कार गिफ्ट की?:दावा- एक्टर को मिली 5 करोड़ रुपए की हमर कार, जानें सच्चाई

    2 hours ago

    1

    0

    रणवीर सिंह को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि फिल्म धुरंधर 2 की शानदार सफलता पर डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने उन्हें 5 करोड़ रुपये की कार गिफ्ट की। हालांकि, यह दावा गलत है। DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर को यामी ने कार गिफ्ट नहीं दी है। यह वीडियो असल में साल 2025 का पुराना वीडियो है। दरअसल, एक्स पर राहुल गुप्ता नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया और इसे मेगा एक्सक्लूसिव बताया। उन्होंने लिखा कि धुरंधर 2 की बड़ी सफलता के बाद यामी गौतम ने रणवीर सिंह को 5 करोड़ की जीएमसी हमर गिफ्ट की। उन्होंने यह भी लिखा कि रणवीर सिंह ने अपने खास अंदाज में एक फैन का बर्थडे भी साथ में मनाया, जिससे साफ है कि वह अपने फैंस को कितना पसंद करते हैं। धुरंधर 2 की 1100 करोड़ से ज्यादा कमाई हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) दुनियाभर में कमाई के मामले में 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म का दुनिया भर में कलेक्शन लगभग 1,128.99 करोड़ रुपए हो गया, जिसने पठान (1,055 करोड़ रुपए) और कल्कि 2898 AD (1,042 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के नौवें दिन (शुक्रवार) फिल्म ने भारत में 41.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 715.72 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होता है। ओवरसीज में फिल्म ने 274.00 करोड़ रुपए कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,128.99 करोड़ रुपए पहुंच गया। नौवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 37.50 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 2.85 करोड़ रुपए, तमिल में 0.85 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 0.25 करोड़ रुपए और मलयालम में 0.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत:खेत के कंटीले तारों में फंसा मिला शव, उदयपुर थाना क्षेत्र की घटना
    Next Article
    इजरायल और ईरान की जंग में यमन की भी एंट्री, हूती विद्रोहियों ने दाग दी मिसाइल

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment