Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में बारिश शुरू, तापमान में गिरावट:मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का अलर्ट जारी किया, हल्की हवाएं चलने से गर्मी से लोगों को मिली राहत

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिले में आज रविवार सुबह 4 बजे से मौसम का मिजाज बदल गया हल्की हवाओं के साथ बीते तीन घंटे से रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें हल्की हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। इस मूसलाधार बारिश से किसानों को काफी फायदा हुआ है, खासकर गन्ने की फसल को हुआ है। किसानों ने हाल ही में गन्ने की बुवाई की थी और उन्हें सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता थी, जिसके लिए वे डीजल इंजन का उपयोग कर रहे थे। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने भी एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि हवाएं चलने के दौरान लोग पेड़ों के नीचे या जर्जर इमारतों के पास न रुकें। इसके अलावा, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 4 बजे से हल्की हवाओं के साथ रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो रही है। उन्होंने पुष्टि की कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि अब तक गोंडा में बारिश और हवा के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या पेड़ गिरने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने दोहराया कि बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस मुठभेड़ में 5 गांजा तस्कर गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में 2 बदमाश गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में गांजा बरामद
    Next Article
    आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी आज बालेनी में:जनसभा को संबोधित करेंगे, मिनी स्टेडियम का शिलान्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment