Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में आज पहला मैच हैदराबाद vs कोलकाता:सीजन में दूसरी बार होगा सामना, सनराइजर्स ने पिछले पांच मैच लगातार जीते

    3 hours ago

    2

    0

    IPL में आज डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) खेला जाएगा। दिन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मुकाबले में हैदराबाद 65 रन से जीती थी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है, जिसने 9 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है। टीम बेहतरीन फॉर्म में है जिसमें पिछले पांच मैच लगातार जीते हैं। दूसरी ओर, कोलकाता आठवें स्थान पर है, जिसने 8 मैचों में से केवल 2 में जीत हासिल की है। कोलकाता का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद केवल 11 मैच ही जीत सकी है। दोनों के बीच एक मुकाबला टाई भी रहा है। उसे सुपर ओवर में कोलकाता ने जीता। राजीव गांधी स्टेडियम में दोनों टीमों की 7 मैच खेले गए। होम टीम हैदराबाद को 3 और कोलकाता को 4 मैचों में जीत मिली। अभिषेक और ईशान मलिंगा फॉर्म में इस सीजन में हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 9 मैचों में 209.35 के स्ट्राइक रेट से 425 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 15 विकेट झटके हैं। रिंकू और कार्तिक पर कोलकाता को भरोसा कोलकाता के लिए रिंकू सिंह ने अब तक 8 मैचों में 215 रन जोड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 141.44 का रहा है और वे दो अर्धशतक लगा चुके हैं। गेंदबाजी विभाग में कार्तिक त्यागी ने 8 मैचों में 9 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है। पिच रिपोर्ट राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। इस स्टेडियम में अभी तक 87 IPL मैच खेले गए, जिनमें से 38 मैच पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम और 48 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाइएस्ट टीम स्कोर 286/6 हैं, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन हैदराबाद में 3 मई को बारिश की बिल्कुल भी आशंका नहीं है। दिन में काफी तेज धूप रहेगी। टेम्प्रेचर 27 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में आज गुजरात vs पंजाब:प्लेऑफ में जगह बनाने की जंग; गुजरात के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका
    Next Article
    तिरुपति लड्डू घोटाला:बिना जांच किए इस्तेमाल हुआ 70 लाख किलो घी; न सप्लायर्स को ब्लैक लिस्ट किया, न खरीद रोकी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment