Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में बसपा नेता पर भाई की मौत का मुकदमा:72 घंटे बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं, साजिश-गैर इरादतन हत्या और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल को 50 वर्षीय मोहम्मद मुमताज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बसपा नेता अब्दुल राजिक उस्मानी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मोहम्मद मुमताज के परिजनों की तहरीर पर अब्दुल राजिक उस्मानी, मोहम्मद फिरोज और फहीमुल हक उस्मानी के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना, गैर इरादतन हत्या और साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अभी अस्पष्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। इसलिए शव को बिसरा जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी तक आनी बाकी है। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मोहम्मद अयाज उर्फ भोलू की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवार का आरोप- चुनावी रंजिश और जमीनी विवाद पीड़ित भाई मोहम्मद अयाज ने आरोप लगाया कि बसपा नेता अब्दुल राजिक उस्मानी और उनके साथी मोहम्मद फिरोज व फहीमुल हक उस्मानी के साथ उनके भाई का चुनावी रंजिश और जमीन को लेकर विवाद था। वे आए दिन झूठे आरोपों और मुकदमे का भय दिखाकर मुमताज को परेशान करते थे। 1 अप्रैल को हुई धमकी और गालियों की घटना अयाज के अनुसार, 1 अप्रैल को अब्दुल राजिक उस्मानी के उकसाने पर आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर मुमताज को गालियां दीं, अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से मुमताज गहरे सदमे में आ गए और उन्हें मानसिक आघात हुआ। 4 अप्रैल को अस्पताल में हुई मौत 4 अप्रैल को उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मुमताज की मौत का मुख्य कारण आरोपियों का आपराधिक कृत्य ही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजगंज में क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण:जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोनरा गांव में किया स्थलीय मुआयना
    Next Article
    मासूमों के अपहरण से लेकर बदमाशों की मौत की कहानी:बरेली में बोलेरो के कैंटर से टकराने पर पता चला, APP से बदमाशों की पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment