Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में बदला मौसम: काले बादल, बारिश और अंधेरा:तापमान में गिरावट, कई इलाकों की बिजली कटी; 24 घंटे का अलर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में काले घने बादल छा गए, जिससे पूरे इलाके में दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। हल्की हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई है। मौसम में आए इस बदलाव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं, वहीं सड़क पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर आवागमन करना पड़ रहा है। संभावित शॉर्ट सर्किट के खतरे को देखते हुए विद्युत विभाग ने कई इलाकों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी है, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरसों की फसल को नुकसान बारिश का असर किसानों पर भी पड़ रहा है। खेतों में पककर तैयार सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। लगातार नमी और हवाओं के कारण फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह से ही काले बादल और हवाएं चल रही थीं, जिसके बाद अब बारिश शुरू हो गई है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है। ---------------- ये खबर भी पढ़िए- धुरंधर-2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस:नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। उम्मीदें जितनी ऊंची थीं, फिल्म कई जगह उन्हें पूरा करती है, तो कुछ जगह थोड़ा चूक भी जाती है। कहानी जसकीरत सिंह रांगी के अतीत से शुरू होती है, जो अपने परिवार के साथ हुए अन्याय के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखता है। जेल से निकलकर वह भारत के लिए काम करने का मौका पाता है और पाकिस्तान में हमजा अली मजारी बनकर अंडरकवर मिशन पर जाता है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में अचानक बदला मौसम, बूंदाबांदी शुरू:गेहूं-सरसों को नुकसान की आशंका, 30 मिनट तक हुई बूंदाबांदी
    Next Article
    कुशीनगर में 20-21 मार्च को बारिश-तेज हवाएं चलेंगी:खेती और सेहत पर असर संभव, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment