Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में चलती बाइक पर युवक ने तमंचा लहराया, VIDEO:रील बनाया- "मौत कल आती है आज आ जाए डरता कौन है; बिना नंबर गाड़ी ढूंढ रही पुलिस

    8 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अवैध तमंचे के खुलेआम प्रदर्शन पर कठोर कार्रवाई के निर्देशों के बावजूद, गोंडा जिले में ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला खोडारे थाना क्षेत्र के बक्सरिया ग्रंट गांव से सामने आया है। यहां जितेंद्र वर्मा नामक एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल पर बैठकर अवैध तमंचा लहराता दिख रहा है। जितेंद्र वर्मा ने खुद अपने हाथ में तमंचा लेकर मोटरसाइकिल पर बैठकर यह वीडियो बनाया और इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल किया। इसका उद्देश्य लोगों में अपना खौफ पैदा करना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है और इसके खिलाफ कुछ मामले भी दर्ज हैं। वीडियो में जितेंद्र वर्मा ने एक डायलॉग वाली रील भी लगाई है। इसमें कहा जा रहा है, "मौत कल आती है आज आ जाए डरता कौन है, तेरे लश्कर के मुकाबले अकेला हूं मगर फैसला मैदान में होगा कि मरता कौन है।" यह रील सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। यह वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं खोडारे थाना अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, जितेंद्र वर्मा के आपराधिक इतिहास और बिना नंबर की मोटरसाइकिल की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा:पत्थर गाड़ने गई टीम पर हमला, तीन आरोपियों के विरुद्ध शिकायत
    Next Article
    प्रयागराज में सुबह से छाए बादल, बीच-बीच में कड़क धूप:चल रही तेज हवाएं, बदलते मौसम से बढ़ी किसानों की चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment