Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में अनपरा लूटकांड का खुलासा, 5 बदमाश गिरफ्तार:मुठभेड़ में 2 घायल, मास्टरमाइंड भी पकड़ा गया; 63 हजार कैश लूटे थे

    2 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में 27 मार्च को भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अनपरा और शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने एसओजी के सहयोग से मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो बदमाशों को गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इसका खुलासा पुलिस लाइन में किया एसपी ने बताया कि 27 मार्च को हुई इस वारदात में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से 63,000 रुपये नकद, एक टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग लूट लिया था। इस संबंध में अनपरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में एक टीम गठित की गई थी। 1 अप्रैल की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुबरी पहाड़ी के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में संजय यादव और पंकज श्रीवास्तव के पैर में गोली लगी। धीरज यादव और हरिओम जायसवाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कर रही मामले में कार्रवाई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, खोखा, 28,500 रुपये नकद, बायोमेट्रिक मशीन, टैबलेट, तीन मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। पूछताछ में सामने आया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड चंद्रेश यादव था, जो पहले भारत फाइनेंस कंपनी में काम करता था और उसे कलेक्शन के समय की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। घायल अभियुक्तों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया:सीडीओ ने खुली आपत्ति शिविर में शिकायतों का निस्तारण किया
    Next Article
    प्रयागराज के हार्डवेयर गोदाम में लगी आग; VIDEO:शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान राख, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment