Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में IG अमित पाठक की 25 वाहनों पर कार्रवाई:5 बुलेट और 4 कारें सीज; 15 का चालान, नियमों के उल्लंघन पर एक्शन

    10 hours ago

    1

    0

    गोंडा में देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की है। नगर कोतवाली पुलिस के साथ चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान 25 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिनमें 5 बुलेट मोटरसाइकिल और 4 चार पहिया वाहन सीज किए गए। इसके अतिरिक्त, 15 अन्य वाहनों का चालान किया गया है।यह अभियान गोंडा शहर में अचानक चलाया गया। चेकिंग के दौरान, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर जा रहे पांच बुलेट सवारों को रोका गया और उनकी गाड़ियां तत्काल प्रभाव से सीज कर दी गईं है। इसी तरह, गुरु नानक चौकी के पास बिना अनुमति खड़ी चार अर्टिगा और स्विफ्ट डिजायर गाड़ियों को भी जब्त किया गया। ये वाहन सवारियां बैठाने के लिए खड़े किए गए थे। अभियान में काली फिल्म लगाकर चल रहे और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों का भी चालान किया गया। आईजी अमित पाठक ने सभी वाहन चालकों को दोबारा नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। आईजी अमित पाठक यूपीएसआई भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने शहर में यह चेकिंग अभियान चलाया है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। आईजी ने हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग करने और मॉडिफाइड साइलेंसर जैसे अवैध परिवर्तनों से बचने की सलाह दी ताकि यात्रा सुरक्षित हो सके। आईजी अमित पाठक ने बताया कि देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में इसी तरह के अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री चौराहा और गुरु नानक चौकी के पास आज की गई कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। यातायात नियमों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बच्चों के सामने मां ने की आत्महत्या:कमरे में फंदा लगाकर खत्म की जिंदगी
    Next Article
    अनियंत्रित ऑटो पलटा, आठ यात्री घायल:फतेहपुर में तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment