Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बच्चों के सामने मां ने की आत्महत्या:कमरे में फंदा लगाकर खत्म की जिंदगी

    11 hours ago

    1

    0

    मेरठ के भावनपुर थाना अंतर्गत खोंजापुर गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता ने अपने दो बच्चों के सामने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मौके से पुलिस को किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। बच्चों के सामने उठाया आत्मघाती कदम सीओ सदर देहात सुधीर कुमार के मुताबिक, खोंजापुर गांव निवासी सारिता (28) पति बिट्टू और दो बच्चों के संग रहती थी। शनिवार सुबह वह बच्चों के साथ घर के बाहर गोबर के कंडे बनाने गई थी। इसी दौरान वह अचानक घर के अंदर बने एक कमरे में चली गई और दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब बच्चों ने मां को फंदे से लटकता पाया तो वह शोर मचाने लगे। अचानक शोर-गुल सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पड़ोसियों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरिता को तुंरत फंदे से उतार कर नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम को नहीं मिला सुसाइड नोट सीओ ने बताया कि महिला की मौत के बाद सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। टीम ने कुछ साक्ष्य भी बटोरे। बावजूद इसके मृतक के पास से किसी भी प्रकार को सुसाइड नोट नहीं मिला। एसएसआई मौ उवेश ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पोस्टमार्टम पर पुलिस की निगाहें एसएसआई का कहना है कि अभी तक पुलिस के पास किसी भी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जांच अधिकारी यह स्पष्ट कर रहे हैं कि आगे की कानूनी कार्रवाई पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। हालांकि, विवाहिता की मौत के बाद परिवार कोहराम मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि, किल्लत पर AAP का प्रदर्शन:इटावा में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, बोले- छोटे व्यवसाय बंद होने की स्थिति में
    Next Article
    गोंडा में IG अमित पाठक की 25 वाहनों पर कार्रवाई:5 बुलेट और 4 कारें सीज; 15 का चालान, नियमों के उल्लंघन पर एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment