Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में इंटर के 45,626 में से 38,318 छात्र पास:88.82 प्रतिशत रहा जिले का रिजल्ट, टॉप टेन में 18 बच्चों ने बनाई जगह

    7 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। बीते 12 मार्च को संपन्न हुई इस परीक्षा के 42 दिन बाद ये नतीजे जारी हुए हैं। गोंडा जिले का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम 88.82 प्रतिशत रहा है। गोंडा जिले में वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 45,626 परीक्षार्थियों में से 38,318 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। जिले के 151 परीक्षा केंद्रों पर कुल 43,141 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले पांच वर्षों के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों पर गौर करें तो, वर्ष 2025 में गोंडा में 45,789 परीक्षार्थियों में से 43,174 बच्चों ने परीक्षा पास की थी, तब परिणाम 79.83 प्रतिशत रहा था। इसी तरह, वर्ष 2024 में 41,138 छात्रों में से 35,466 उत्तीर्ण हुए थे, जिसका परिणाम 87.25 प्रतिशत था। वर्ष 2023 में 41,397 परीक्षार्थियों में से 29,277 सफल रहे थे, और परिणाम 72.44 प्रतिशत था। वर्ष 2022 में 34,666 छात्रों में से 28,704 ने परीक्षा पास की थी, तब परिणाम 89.26 प्रतिशत रहा था। कोविड काल के दौरान, वर्ष 2021 में बिना परीक्षा दिए ही जिले के 38,834 इंटरमीडिएट छात्रों को उत्तीर्ण किया गया था। हालांकि, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में गोंडा जिले के किसी भी परीक्षार्थी ने राज्य की टॉप-10 सूची में जगह नहीं बनाई है। पिछली बार गोंडा के कई छात्रों ने टॉप-10 में स्थान हासिल किया था। इंटरमीडिएट के जिला टॉपर की सूची में 18 बच्चों ने स्थान हासिल किया है। कोमल वर्मा 500 में से 464 नंबर प्राप्त करके 92.80 अंक हासिल करके जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है यह किसान इंटर कॉलेज पिपरा स्माइल गोंडा में पढ़ती हैं। आराधना सिंह ने जिले में दूसरा स्थान हासिल करके 500 में से 463 अंक हासिल करके 92.60 प्रतिशत अंक हासिल किया है यह सुभाष इंटर कॉलेज उमरी बेगमगंज गोंडा में पढ़ती थी। अभिषेक तिवारी ने जिले में तीसरा स्थान हासिल करके 500 में से 462 अंक प्राप्त करके 92.40 अंक हासिल किया है यह अवध बाल इंटर कॉलेज मोहन गोंडा में पढ़ते थे। आस्था सोनी ने गोंडा जिले में चौथा स्थान हासिल किया है इनको इंटरमीडिएट में 500 में से 461 नंबर मिला है 92.20 अंक प्राप्त किया है यह किसान इंटर कॉलेज पिपरा इस्माइल गोंडा में पढ़ती हैं। रितिक शुक्ला ने भी जिले में चौथा स्थान हासिल करके 500 में से 461 अंक प्राप्त किया है 92.20 प्रतिशत अंक मिला है यह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर गोंडा में पढ़ते है। अंकित यादव ने जिले में पांचवा स्थान हासिल किया है इनको 500 में से 456 नंबर मिला है 91.20 प्रतिशत अंक हासिल किया है यह ज्ञानदीप अकादमी सकदरपुर बभनान में पढ़ते थे। प्रियांशी यादव ने जिले में छठवाँ स्थान हासिल करके 500 में से 455 अंक हासिल किया है 91 प्रतिशत इनको अंक मिला है बैलुद्दीन इंटर कॉलेज तेजपुर भोपतपुर में यह पढ़ाई करती थी। प्रिंस कुमार ने भी जिले में छठवा स्थान हासिल करके 500 में से 455 अंक हासिल करके 91 प्रतिशत अंक हासिल किया है यह राम लखन शुक्ला स्मारक इंटर कॉलेज बखरौली छपिया गोंडा में पढ़ते थे। हर्षित मिश्रा ने 500 में से 454 नंबर हासिल करके 90.80 प्रतिशत अंक हासिल किया है जिले में सातवाँ स्थान हासिल किया है यह श्रीदयानंद वैदिक आचार्य इंटर कॉलेज वजीरगंज गोंडा में पढ़ते थे। संगीता वर्मा ने जिले में सातवां स्थान हासिल करके 500 में से 454 नंबर हासिल करके 90.80 प्रतिशत अंक हासिल किया है यह ए पी सी इंटर कॉलेज दौलतपुर ग्रांट गोंडा में पढ़ती थी। सार्थक मिश्रा ने 500 में से 453 अंक हासिल करके 90.7 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले में आठवां स्थान हासिल किया है यह श्री दयानंद आचार्य वैदिक इंटर कॉलेज वजीरगंज में पढ़ते थे। नमन मिश्रा ने भी 500 में से 453 अंक हासिल करके 90.7 प्रतिशत अंक हासिल किया है जिले में आठवां स्थान हासिल किया है यह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक गोंडा में पढ़ते थे। शगुन शुक्ला भी इसी विद्यालय में पढ़ती थी इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में से 453 अंक हासिल करके 90.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में आठवां स्थान हासिल किया है। रिशु तिवारी ने 500 में से 452 नंबर हासिल करके 90.40 प्रतिशत नंबर हासिल किया है यह फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा में पढ़ती थी इनका 9वां स्थान पूरे जिले में मिला है। सूरज मौर्या ने भी 500 में से 452 अंक हासिल करके 90.40 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले में 9वां स्थान हासिल किया है यह सत्येंद्र नाथ शुक्ला कुमार इंटर कॉलेज छपिया में पढ़ते थे। सना नूरी ने भी 500 में से 451 नंबर हासिल करके 90.20 अंक प्राप्त किया है यह किसान इंटर कॉलेज की पढ़ाई स्माइल गोंडा में पढ़ती थी इनका जिले में दसवां स्थान हासिल हुआ है। आकाश पांडे को भी 500 में से 451 नंबर हासिल हुआ है 90.20 प्रतिशत अंक मिला है यह जनता इंटर कॉलेज कौड़िया बाजार गोंडा गोंडा में पढ़ती थी इनका जिले में दसवीं रैंक मिली है। अफजान अहमद ने भी 500 में से 451 नंबर हासिल करके 90.20 प्रतिशत अंक हासिल किया है यह हरि कृष्ण ओझा इंटर कॉलेज परसा गोण्डरी गोंडा में पढ़ते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर यार्ड मॉडलिंग का असर:हरदोई रूट की कई ट्रेनें रीशेड्यूल और डायवर्ट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
    Next Article
    12वीं में मथुरा की नीरज और अरवीन जिला टॉपर:महेंद्री ने 444 अंकों से हासिल किया तीसरा स्थान, इस साल 75.38 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment