Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में जमीन पैमाइश के दौरान छप्पर में लगाई आग:राजस्व टीम से मारपीट, सरकारी कागजात फाड़ने का आरोप, 5 पर केस दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र के कौड़िया शुक्ल गांव में जमीन पैमाइश के दौरान राजस्व टीम के साथ मारपीट और छप्पर में आग लगाने का मामला सामने आया है। यह घटना कल रविवार को हुई जिसका वीडियो सामने आया है। राजस्व निरीक्षक देवी प्रसाद की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राजस्व निरीक्षक देवी प्रसाद ने बताया कि यह विवाद बच्चा लाल और दयावती के बीच जमीन बंटवारे से संबंधित था, जिस पर कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। कोर्ट के निर्णय के बाद उपजिलाधिकारी सदर ने मौके पर जाकर जमीन के हिस्से का चिन्हांकन और निशानदेही करने का आदेश दिया था। जब राजस्व टीम मौके पर पहुंची, तो मुकदमे के एक पक्षकार बच्चा लाल ने न्यायालय के आदेश को मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने राजस्व टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। राजस्व निरीक्षक के अनुसार, बच्चा लाल, शांति देवी, शुभी, नीलू और कृष्ण दयाल ने परिवार सहित एकजुट होकर फावड़ा और कुदाल लेकर हमला कर दिया। हमलावरों ने कुछ सरकारी कागजात छीनकर फाड़ दिए और राजस्व कर्मचारियों को मुक्कों, थप्पड़ों तथा लाठी-डंडों से पीटा। उन्होंने राजस्व टीम और पुलिस को फंसाने तथा सरकारी काम में बाधा डालने के उद्देश्य से अपने ही छप्पर में आग लगा दी। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पा लिया। कौड़िया प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि राजस्व निरीक्षक देवी प्रसाद की शिकायत के आधार पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिनव पाण्डेय को राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला:पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों को कुलपति ने शुभकामनाएं दी
    Next Article
    वाराणसी नगर निगम खरीदेगा ढाई-करोड़ की सुपर साकर मशीन:बरसात में सीवर ओवरफ्लो से मिलेगी निजात, 15 जून तक सफाई करवाने का लक्ष्य तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment