Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट:तेज आंधी के चलते गिरे छप्पर को ठीक करते समय हुआ विवाद

    2 hours ago

    2

    0

    गोंडा में रविवार देर शाम पुराने जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिलाएं और पुरुष लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। इस मारपीट में श्रीराम नामक व्यक्ति घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज में कराया गया है। पीड़ित श्रीराम (40) पुत्र सहकाराम ने आरोप लगाया कि आंधी-तूफान में उनका छप्पर गिर गया था, जिसे वह ठीक कर रहे थे। मामला कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्था का है। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के विपक्षी अयोध्या, शंकर, बाबूलाल (पुत्रगण मुन्ना), घनश्याम (पुत्र शंकर बक्स), बबलू, सुनील (पुत्र अयोध्या) और कमलेश (पुत्र महादेव) सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।श्रीराम के अनुसार, हमले में उनके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं, और उनके बेटे अर्जुन का हाथ टूट गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया, जिसमें घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो रहा था। पीड़ित श्रीराम ने बताया कि हमलावर दबंग प्रवृत्ति के हैं और वे बार-बार छप्पर हटाने को लेकर दबाव बना रहे थे। जब छप्पर गिरने के बाद वह उसे दोबारा ठीक कर रहे थे, तब उन लोगों ने मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपने मेडिकल परीक्षण की मांग की है। उनके पास घटना के कुछ वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं। कर्नलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया- मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि यह आपसी जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट है और पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जो लोग इस पूरे मारपीट की घटना में घायल है उनका पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की और कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर SSP के निर्देश पर पुलिस का पैदल गश्त:शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में कानून व्यवस्था का जायजा
    Next Article
    अंबियापुर स्टेशन विकास: युवाओं ने एकजुट होकर उठाई मांग:मोबाइल टॉर्च अभियान चलाकर प्रशासन का ध्यान खींचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment