Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा:5520 परीक्षार्थी शामिल; कलावा-मंगलसूत्र पर रोक नहीं, 450 पुलिसकर्मी तैनात

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले में रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में कुल 5520 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को तीन स्तरीय सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सुबह से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बोर्ड के नियमों के अनुसार ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाए। कलावा और मंगलसूत्र पर नहीं हो रही सख्ती इस बार परीक्षा केंद्रों पर विशेष निर्देश के तहत कलावा नहीं कटवाया जा रहा है और शादीशुदा महिला परीक्षार्थियों से मंगलसूत्र भी नहीं उतरवाया जा रहा है, ताकि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी। परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र, पेन और आधार कार्ड ले जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा किसी भी अन्य सामग्री को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने पर रोक है। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 14 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 2 एडिशनल एसपी, 3 सीओ, 40 निरीक्षक, 101 उप निरीक्षक और करीब 450 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। गोंडा में परीक्षा के मद्देनजर धारा 163 लागू की गई है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में फोटोकॉपी और कॉपी-किताबों की दुकानें बंद रखी गई हैं। STF और खुफिया इकाइयों की नजर परीक्षा पर यूपी एसटीएफ और स्थानीय अभिसूचना इकाइयों की भी पैनी नजर है। सभी केंद्रों की निगरानी पुलिस लाइन स्थित जिला स्तरीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम से की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। साथ ही बड़ी संख्या में कक्ष निरीक्षक भी तैनात किए गए हैं ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क निर्माण में घोटाले में 4 इंजीनियर फंसे:मेयर की शिकायत पर शासन स्तर पर हुई जांच, नगर आयुक्त ने लिखा लेटर
    Next Article
    गोरखपुर में युवक ने घर में लगाई फांसी:कमरे में पंखे से लटकता मिला शव, पिता गए थे बैंक में अकाउंट खुलवाने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment