Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में LPG सिलेंडर वितरण के लिए 12 अधिकारी तैनात:बुकिंग-डिलीवरी की समस्या निपटाने को चारों तहसीलों में जिम्मेदारी

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग और वितरण में आ रही समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने 12 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इन अधिकारियों को चारों तहसीलों में तैनात किया गया है। ये अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जिला पूर्ति कार्यालय, गोंडा में उपस्थित रहेंगे। इनका मुख्य कार्य गैस बुकिंग और डिलीवरी से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करना होगा। इस पहल का उद्देश्य गैस एजेंसियों के बाहर लगने वाली भीड़ को कम करना और उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराना है। प्रत्येक तहसील में एक रजिस्टर बनाया जाएगा, जिसमें प्राप्त शिकायतों को दर्ज किया जाएगा। अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग समय पर हो और उन्हें घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी भी निर्धारित समय पर मिले। इस व्यवस्था से लोगों को गैस सिलेंडर लेने में होने वाली कठिनाइयों से निजात मिलेगी और एजेंसियों के बाहर भीड़ नहीं लगेगी। गोंडा सदर तहसील के इटियाथोक, रूपईडीह, झंझरी, मुजेहना, पंडरीकृपाल ब्लॉक और समस्त नगर क्षेत्र के लिए वरिष्ठ सहायक सुरेश कुमार, सत्येंद्र कुमार और पूर्ति लिपिक रवि कुमार कश्यप को तैनात किया गया है।तरबगंज तहसील के तरबगंज, नवाबगंज, वजीरगंज, बेलसर ब्लॉक और संबंधित नगर क्षेत्रों के लिए कनिष्ठ सहायक करन त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत महेंद्र प्रताप सिंह और पूर्ति लिपिक मुन्नी देवी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनकापुर तहसील में मनकापुर, छपिया, बभनजोत ब्लॉक और समस्त नगर के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी घनश्याम निषाद और पूर्ति लिपिक चंद्र प्रकाश की ड्यूटी लगाई गई है। कर्नलगंज तहसील में करनैलगंज, परसपुर, कटरा बाजार, हलधरमऊ ब्लॉक और संबंधित नगर क्षेत्रों के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार और पूर्ति लिपिक मनोज कुमार को तैनात किया गया है। अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि इन अधिकारियों का मुख्य कार्य घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी से संबंधित उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म अपहरण, दोषी को 7 साल की सजा:फर्रुखाबाद कोर्ट ने 40 हजार का जुर्माना लगाया, न देने पर 6 माह अतिरिक्त जेल
    Next Article
    सहारनपुर में चार इंस्पेक्टर-एक सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले:सुनील शर्मा SOG प्रभारी बनाये गए, SSP ने जारी किये आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment