Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:राजेश वर्मा बोले- योग से दूर होते हैं रोग और तनाव, 365 दिन करने से मिलेगा लाभ

    2 days ago

    2

    0

    गोंडा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को योग के जनक महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली गोंडा में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। सुबह 6 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम करीब 8 बजे तक चला। इस दौरान प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योग के महत्व, विभिन्न आसनों और उनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। अपर आयुक्त प्रशासन गोंडा मीनू राणा की पुत्री अन्विति राणा ने अलग-अलग तरीके से प्राणायाम और कठिन आसन करके लोगों को योग सिखाया है इन्हें गोंडा जिले का योग आइकॉन भी बनाया गया है। लगातार योग के क्षेत्र में अलग-अलग तरीके से प्रतिभाएं अन्विति राणा द्वारा हासिल किया जा रहा है अपनी मां मीनू राणा को भी समय-समय योग सिखाती रहती है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि वर्तमान जीवनशैली में योग बेहद आवश्यक हो गया है। योग के माध्यम से अनेक रोगों और मानसिक विकारों से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की, ताकि स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन जिया जा सके। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि यह गोंडा के लिए गर्व की बात है कि योग के जनक महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली पर यह आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में योग को अपनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी ने कहा कि योग केवल स्वास्थ्य लाभ ही नहीं देता, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति भी प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन में योग के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला बदर ब्लॉक प्रमुख ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया:प्रतापगढ़ DM ने 6 माह के लिए किया था जिला बदर, 8 मुकदमे दर्ज
    Next Article
    माती इको पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास:कानपुर देहात में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने स्वस्थ जीवन का संदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment