Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में नहर पुलिया से गिरकर युवक की मौत:रातभर खोजते रहे परिजन, सुबह नहर के नीचे मिला शव और मोटरसाइकिल

    2 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में 45 वर्षीय महेश शुक्ला की मौत हो गई। वह देर रात एक निमंत्रण कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के पतीसा गांव के पास बिना रेलिंग वाली नहर पुलिया से अनियंत्रित होकर बाइक सहित नीचे गिर गए। महेश देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन थककर घर लौट आए। सुबह करीब 6 बजे से फिर तलाश शुरू की गई। करीब 8 बजे नहर पुलिया के नीचे उनकी मोटरसाइकिल और शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम घटना की सूचना मिलते ही बालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मृतक धमरैया गांव निवासी महेश शुक्ला हैं, जिनकी हादसे में मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। रेलिंग न होने पर ग्रामीणों में नाराजगी ग्रामीणों ने नहर पुलिया पर रेलिंग न होने को हादसे की बड़ी वजह बताया है। उनका कहना है कि सरयू नहर विभाग से कई बार रेलिंग लगाने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। महेश शुक्ला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘IAS बनकर देश की सेवा करूंगी’:इतिहास रचने वाली टीचर की बेटी ने जताई इच्छा, पलक सैनी ने 10वीं में जिले में दूसरा स्थान हासिल किया
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र सूची जारी की:बीबीए, बीसीए द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षाएं जौनपुर में पांच केंद्रों पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment