Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में छात्रा का पीछा किया, धमकी दी:मैसेज का रिप्लाई न करने पर बार-बार कॉल, स्कूल से लौटते समय किया परेशान

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में स्कूल से लौट रही एक छात्रा का पीछा करने और उसे फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा को लगातार मैसेज और कॉल कर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हंसखेड़ा चौकी क्षेत्र का प्रियांशु यादव उसे स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में पीछा करता है। आरोपी ने छात्रा को रुककर बात करने के लिए दबाव बनाया और मना करने पर घर तक पहुंचने की धमकी दी। मैसेज और कॉल से हुई परेशान छात्रा का आरोप है कि जब उसने युवक के मैसेज का जवाब नहीं दिया, तो वह बार-बार फोन कॉल कर उसे परेशान करने लगा। लगातार आ रहे अनचाहे कॉल और आपत्तिजनक संदेशों से वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गई। इस उत्पीड़न से परेशान होकर उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पारा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के 12 इलाकों में आज बिजली कटौती:चार घंटे तक सप्लाई ठप रहेगी, अंडरग्राउंड केबल डाली जाएगी
    Next Article
    अयोध्या में 25 अप्रैल को सीता जयंती पर सजेगी झांकी:कनक भवन में मनाया जाएगा जानकी उत्सव, भजन और अनुष्ठान होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment