Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में पुल निर्माण को लेकर खून से लिखा पत्र:राष्ट्रीय छात्र पंचायत और स्थानीय लोगों ने राष्ट्रपति, PM-CM को भेजा पत्र

    10 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में 114 साल पुराने बिसुही पुल के निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग 16 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। आज रविवार दोपहर को उन्होंने अपनी मांगें पूरी न होने पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखा है। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इंजेक्शन से अपना खून निकलवाकर ये पत्र लिखे। इन पत्रों के माध्यम से उन्होंने सरकार से बिसुही पुल का जल्द निर्माण कराने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर 25 फरवरी को सत्याग्रह आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी गई है। प्रदर्शनकारी पिछले 16 दिनों से लगातार विरोध कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनकी मांगों को सुनने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा है। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे ने बताया कि 16वें दिन के प्रदर्शन के तहत उन्होंने खून से ये पत्र लिखे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसी बड़े सड़क हादसे का इंतजार कर रही है। शिवम पांडेय ने कहा कि उनकी मांग है कि पुल का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए, अन्यथा वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इटियाथोक ब्लॉक अध्यक्ष दीनानाथ सेवा समिति रंजीत पांडे ने बताया की लगातार 16 वें दिनों से हम लोग इस पुल के निर्माण के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर दुर्भाग्य की बात यह है कि अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी आकर हमसे वार्ता नहीं किया है। आज 16 वें दिन हमने अपने खून से पत्र लिखा है सरकार को बताया है कि अगर पुल का निर्माण जल्द से जल्द नहीं हुआ तो हम एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। भगवान चरण ओझा निवासी जयप्रभा ग्राम महाराजगंज ने बताया कि अगर पुल नहीं तो वोट नहीं यह सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावें करती है। धरातल पर यह दावे शून्य दिखाई देते हैं। अगर इस पुल का नवनिर्माण जल्द से जल्द नहीं कराया गया तो हम एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में मेगा विधिक सहायता शिविर आयोजित:जिला जज ने कहा, किसानों की संपन्नता से ही देश का विकास संभव
    Next Article
    फिरोजाबाद में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई:45 लीटर कच्ची शराब बरामद, 150 किलो लहन नष्ट, दो केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment