Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में तरबगंज एसडीएम विश्वामित्र सिंह हटाए गए:प्रदीप कुमार सिंह नए एसडीएम नियुक्त, DM प्रियंका निरंजन ने किया तबादला

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा की डीएम प्रियंका निरंजन ने प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से दो उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तरबगंज के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विश्वामित्र सिंह को उनके पद से हटाकर अपर उप जिलाधिकारी तृतीय, गोंडा नियुक्त किया गया है। वहीं, अपर उप जिलाधिकारी तृतीय के पद पर तैनात प्रदीप कुमार सिंह को तरबगंज तहसील का नया एसडीएम बनाया गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नए एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्हें तरबगंज तहसील में लंबित पुराने अदालती मामलों की त्वरित सुनवाई कर उनका निस्तारण करने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह बदलाव बीते दिनों जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा तरबगंज तहसील के औचक निरीक्षण के बाद हुआ है। निरीक्षण के दौरान फाइलों के रखरखाव में लापरवाही और पुराने मामलों के समय पर निस्तारण न होने जैसी कई अनियमितताएं सामने आई थीं। इन लापरवाहियों के चलते जिलाधिकारी ने तत्कालीन एसडीएम विश्वामित्र सिंह को फटकार लगाई थी। लगातार सुधार न होने के कारण उन्हें पद से हटाया गया है। प्रदीप कुमार सिंह को यह भी निर्देश दिया गया है की एक समीक्षा करें कि उनके यहां जितने भी तहसील में कोर्ट चल रहे हैं वहां पर कितने पुराने मामले लंबित है और उनमें अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई है उन सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य के गविष्ठि यात्रा के होंगे 5 संकल्प:मठ में बैठक कर लिया गया निर्णय, लखनऊ में ‘चतुरंगिणी’ सेना का करेंगे ऐलान
    Next Article
    महिला ने पहले पति पर गोली मारने का आरोप लगाया:एटा में खेत पर भूसा भरते समय घटना, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment