Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में ट्रक की टक्कर से पिकअप ड्राइवर की मौत:शव की अभी तक पहचान नहीं; 4 अन्य भी घायल; मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    4 hours ago

    1

    0

    गोंडा में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार चार अन्य लोग घायल होने से बेहोश हो गए। सभी घायलों जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ट्रक में चालक समेत दो लोग सवार थे। दोनों ही सुरक्षित हैं। घटना खरगूपुर थाना क्षेत्र के मंगल नगर चौराहे की है। पुलिस ड्राइवर की शिनाख्त में जुटी है। हादसे की 4 तस्वीरें… पिकअप सवार चार अन्य लोग भी घायल हुए दरअसल, आर्यनगर चौराहे से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित मंगल नगर चौराहे पर बहराइच की ओर से आ रही एसके कैटर्स, सीतापुर की पिकअप वाहन गोंडा की तरफ जा रही थी। तभी गोंडा की ओर से आ रहे एक ट्रक (UP 70 KT0625) ने अनियंत्रित होकर पिकअप को टक्कर मार दी। घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिकअप में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज गोंडा पहुंचाया। इस हादसे में ट्रक सवारों और वाहन में खरोंच तक नहीं आई। खरगुपुर थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि मृतक ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि मौके पर उसकी कोई आईडी नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर का विरोध, उपभोक्ताओं ने निकाला मार्च:बोले- रिचार्ज के बाद भी कट जाती है बिजली, ज्ञापन दिया
    Next Article
    श्रावस्ती में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसेगा:जिला प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस दुकानों पर होगी कार्रवाई, विशेष अभियान चलाने का निर्देश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment