Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में दबंगों ने पति-पत्नी को पीटा:घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया, 4 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर गांव में दबंगों की दबंगई देखने को मिली है, जहां आपसी कहासुनी को लेकर दबंगों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से गुल्ले निषाद के घर में घुसकर उनकी पत्नी और उनके साथ जमकर मारपीट की है। इस हमले में गुल्ले निषाद और रीता के सिर में गंभीर चोटें आईं। पड़ोसियों की सूचना पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज में भर्ती कराया। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित गुल्ले निषाद की तहरीर पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने सूरज लाल, नौमी लाल, सुंदरपता और नौमी लाल की पत्नी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और घर में घुसकर हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि आरोपी पीड़ित दंपति के पड़ोसी हैं। मंगलवार को किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद यह मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों घायलों की स्थिति सामान्य है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। डॉक्टर से भी मेरे द्वारा बात की गई है मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है अन्य कार्रवाई पुलिस कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में ईयरफोन के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:किशोरी की मौत, मां-बहन गंभीर घायल
    Next Article
    एक्टर भरत कपूर का 80 साल की उम्र में निधन:'नूरी', 'गुलामी' और 'खुदा गवाह' जैसी फिल्मों में नजर आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment