Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्टर भरत कपूर का 80 साल की उम्र में निधन:'नूरी', 'गुलामी' और 'खुदा गवाह' जैसी फिल्मों में नजर आए थे

    5 hours ago

    1

    0

    एक्टर भरत कपूर का सोमवार को निधन हो गया। 80 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में अपने घर पर अंतिम सांस ली। उन्होंने लगभग चार दशकों के करियर में अमिताभ बच्चन स्टारर आखिरी रास्ता और खुदा गवाह समेत 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्होंने नूरी, आखिरी रास्ता, बाजार, इनकार, राम बलराम जैसी फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाए थे। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार भरत कपूर का निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ। एक्टर अवतार गिल ने न्यूज एजेंसी ANI से भरत कपूर के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भरत कपूर पिछले दो-तीन दिनों से बीमार थे। वह घर पर ही थे और सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उनका निधन हुआ। अवतार गिल ने कहा कि उन्हें शाम करीब 4 से 4:30 बजे भरत कपूर के बेटे का फोन आया था। उन्होंने यह भी बताया कि भरत कपूर ने काफी समय पहले काम करना बंद कर दिया था। कल शाम को परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नूरी जैसी कई फिल्मों में काम किया भरत कपूर ने 1972 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया, जिनमें नूरी (1979), राम बलराम (1980), लव स्टोरी (1981), बाजार (1982), गुलामी (1985), आखिरी रास्ता (1986), सत्यमेव जयते (1987), स्वर्ग (1990), खुदा गवाह (1992) और रंग (1993) शामिल हैं। भरत कपूर टीवी शो में भी नजर आए भरत कपूर ने बरसात (1995), साजन चले ससुराल (1996) और मीनाक्षी: अ टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004) जैसी फिल्मों में भी काम किया। वहीं, फिल्मों के अलावा उन्होंने टेलीविजन में भी काम किया। वह कैम्पस, परंपरा, राहत, सांस, अमानत, तारा, चुनौती और कहानी चंद्रकांता की जैसे शो में नजर आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में दबंगों ने पति-पत्नी को पीटा:घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया, 4 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    TMC के जहांगीर खान ने IPS अजय पाल शर्मा को दी धमकी, कहा- 'खेल तुमने शुरू किया खत्म हम करेंगे, CRPF को हवा में...'

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment