Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में विधायक-सांसद भाइयों ने खेली होली:प्रतीक और करण भूषण ने समर्थकों के साथ रंग खेला, एक दूसरे पर बोरी से रंग बरसाया

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में विधायक प्रतीक भूषण सिंह और उनके छोटे भाई सांसद करण भूषण सिंह ने अपने विश्नोरपुर स्थित आवास पर धूमधाम से होली खेली। दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर जबरदस्ती अबीर डाला। वीडियो में विधायक प्रतीक भूषण सिंह कुर्सी पर खड़े होकर सांसद करण भूषण सिंह पर जबरदस्ती अबीर की बोरी खाली करते दिख रहे हैं। पहली बोरी खत्म होने के बाद प्रतीक भूषण सिंह ने दूसरी बोरी से अबीर डालना शुरू किया। इस दौरान करण भूषण सिंह ने अबीर की बोरी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन प्रतीक भूषण सिंह ने किसी तरह बोरी छुड़ाकर उन पर खूब सारा अबीर डाला। देखिए तस्वीरें करण बोले- हमारे परिवार में ऐसे ही रंग होता है सांसद करण भूषण सिंह ने बताया कि होली का त्योहार बहुत अच्छा होता है और उनके परिवार में इसी तरह होली खेली जाती है। विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि करण उनके छोटे भाई और सांसद हैं, और उन्होंने होली के अवसर पर खूब अबीर खेला है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बच्चों और करण भूषण सिंह के बच्चों ने भी जमकर होली खेली है यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया गया था। काफी हमारे समर्थक भी आए थे उनके भी साथ हम लोगों ने इसी तरीके से होली खेला है। क्योंकि होली का त्योहार कुछ अलग तरीके से ही होता है और हर व्यक्ति के अंदर कुछ अलग तरीके से खेलने की जिज्ञासा होती है। बहुत ही अच्छा कार्यक्रम रहा वीडियो हमने ही खुद अपने सोशल मीडिया पर डाला है। ताकि अन्य लोग भाई-भाई में विवाद ना करके हमारी तरह होली मनाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत:होली के दिन चिलमा बाजार में भीषण हादसा, एक गंभीर घायल
    Next Article
    मऊ में सिपाही का नशे में हंगामा, VIDEO:बीच सड़क गाड़ी खड़ी कर पी रहा था शराब, टोकने पर लोगों से की बदसलूकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment