Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में सिपाही का नशे में हंगामा, VIDEO:बीच सड़क गाड़ी खड़ी कर पी रहा था शराब, टोकने पर लोगों से की बदसलूकी

    5 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में मुंशीपुरा ओवर ब्रिज मेन रोड पर शराब के नशे में एक सिपाही ने जमकर हंगामा किया। बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे सिपाही और उसके साथियों ने राहगीरों से बदसलूकी की। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अनिल सिंह से भी सिपाही उलझ गया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। यह घटना तब हुई जब तीन लोग मुख्य सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी करके शराब पी रहे थे। जब स्थानीय लोगों ने उनसे गाड़ी हटाने के लिए कहा, तो वे उनसे भिड़ गए और हाथापाई करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। नशे में धुत सिपाही ने उनसे भी बदसलूकी की और उलझ गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिपाही कोतवाल से बहस करता दिख रहा है। जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में हंगामा करने वाला शख्स पुलिस विभाग में सिपाही है और सीओ लाइन में तैनात है। उसका नाम अविनाश बताया जा रहा है। उसने स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों से भी दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिपाही अविनाश और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया। उनकी गाड़ी को भी कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया है। घटना के दौरान मौजूद एक अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। कोतवाली मऊ के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि अविनाश को लोगों के साथ बदसलूकी और तू-तू, मैं-मैं करते हुए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मेडिकल जांच के बाद अविनाश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अविनाश को क्षेत्राधिकारी लाइन का मुंशी बताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में विधायक-सांसद भाइयों ने खेली होली:प्रतीक और करण भूषण ने समर्थकों के साथ रंग खेला, एक दूसरे पर बोरी से रंग बरसाया
    Next Article
    ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत:घर से धर्मशाला जा रहे थे, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment