Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में यौन शोषण मामले में सुनवाई आज:बृजभूषण शरण सिंह के वकील कर रहे आरोप पत्र पर जवाब सवाल, बहस जारी

    2 hours ago

    2

    0

    दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले की सुनवाई काफी तेज गति से जारी है आज शनिवार को भी इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई होगी जिसमें पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मौजूद रहेंगे। उनके अधिवक्ता दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल आरोप पत्र और पहलवानों के बयानों पर जिरह करके जब आप सवाल किया जाएगा। क्योंकि दिल्ली पुलिस के आरोप पत्र पर बृजभूषण शरण सिंह पहले ही सवाल उठा चुके हैं। इस मामले में अभी भी कई पहलवानों ने अपने बयान दर्ज नहीं कराए हैं उन्हें बार-बार बयान देने के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन वे उपस्थित नहीं हो रहे हैं। बृजभूषण के अधिवक्ता दिल्ली पुलिस के आरोप पत्र पर सवाल उठा रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह पहले ही कोर्ट में कह चुके हैं कि दिल्ली पुलिस ने गलत तरीके से जांच कर आरोप पत्र दाखिल किया है। उन्होंने दावा किया है कि आरोप पत्र में वर्णित घटना के समय वे भारत में या घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। इसी आधार पर उनके अधिवक्ता दिल्ली पुलिस के हर आरोप पर जिरह कर रहे हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। इस बीच, 13 मई को दिल्ली हाईकोर्ट में भी पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की याचिका पर सुनवाई होनी है। उन्होंने निचली अदालत राउज एवेन्यू में चल रही सुनवाई पर रोक लगाने और आरोप पत्र को रद्द करने की मांग की है। इस पूरे प्रकरण में दो नामी पहलवानों की पहले ही बयान दर्ज हो चुके हैं उन्होंने कोई अपना नया बयान नहीं दिया है बल्कि दिल्ली पुलिस के आरोप पत्र को अपना बयान बताया है उसे बयान पर भी बृजभूषण की अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में जिरह की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में बाइक सवार डिवाइडर से टकराया, युवक की मौत:तेज रफ्तार से बिगड़ा संतुलन, मौके पर तोड़ा दम
    Next Article
    बारिश के पानी पर विवाद, युवती की चाकू से हत्या:गोरखपुर में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, आरोपी मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment