Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश के पानी पर विवाद, युवती की चाकू से हत्या:गोरखपुर में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, आरोपी मौके से फरार

    6 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में शुक्रवार शाम 6 बजे मकान की दीवार पर बारिश का पानी गिरने को लेकर विवाद हो गए। आरोपी पड़ोसी ने पानी गिरने को लेकर पहले आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते-देखते इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आरोपी पड़ोसी ने दूसरे पक्ष की 21 वर्षीय युवती श्रुति को चाकू मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह मामला बेलीपार थाना क्षेत्र के भस्मा गांव का है। पढ़िए पूरा मामला… गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के भस्मा गांव में शिवधन प्रसाद हरिजन का दो मंजिला मकान है। शिवधन प्रसाद मुंबई में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। घर में पत्नी रीता देवी, बड़े बेटे आकाश, विशाल और बेटी श्रुति रहते हैं। उनके घर के बगल में पड़ोसी का एक मंजिला मकान है। शुक्रवार की शाम क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश के दौरान शिवधन प्रसाद के मकान की छत का पानी पड़ोसी के मकान की दीवार पर गिर रहा था। पड़ोसी ने दीवार में पहले से दरार होने का हवाला देते हुए पानी गिरने पर आपत्ति जताई। इस पर शिवधन प्रसाद के घरवालों ने बताया कि अभी रहने दीजिए, बाद में इसे सही कर दिया जाएगा। लेकिन बारिश के पानी को लेकर ही दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले और इसी बीच चाकू भी चला दिया गया। शिवधन प्रसाद की बेटी श्रुति के पेट में चाकू लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। वहीं, आरोपी की पत्नी ने दावा किया है कि श्रुति उसके भाई के हाथ से घायल हुई है, उसके पति ने चाकू नहीं चलाया। सूचना मिलने पर बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की पत्नी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। बेलीपार थानाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया- मारपीट में युवती घायल हुई थी, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। मामले की जांच चल रही है। ----------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में यौन शोषण मामले में सुनवाई आज:बृजभूषण शरण सिंह के वकील कर रहे आरोप पत्र पर जवाब सवाल, बहस जारी
    Next Article
    खीरी हिंसा गवाह नहीं पहुंचे, गैर-जमानती वारंट जारी:पूर्व मंत्री के बेटे आशीष समेत 13 आरोपियों के मुकदमे में, अगली सुनवाई 6 मई को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment