Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:बसपा नेता के इशारे पर धक्का देने का आरोप, थाने पहुंचे परिजन, कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय मोहम्मद मुमताज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बसपा नेता के इशारे पर दो लोगों द्वारा धक्का देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजन शव को लेकर नवाबगंज थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक के भाई मोहम्मद अयाज ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बसपा नेता अब्दुल राजिक उस्मानी के कहने पर मोहम्मद फिरोज और फहीमुल हक उस्मानी उनके घर आए। उन्होंने मोहम्मद मुमताज को भद्दी गालियां दीं और धक्का दे दिया। धक्का लगने के बाद मोहम्मद मुमताज अचेत हो गए। परिजनों के अनुसार, मुमताज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी परिजनों ने हंगामा किया। मोहम्मद अयाज ने अपनी तहरीर में इन तीनों लोगों को भाई की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मोहम्मद अयाज ने यह भी आरोप लगाया है कि बसपा नेता अब्दुल राजिक उस्मानी और उनके साथियों से स्थानीय चुनावी और जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। वे अक्सर झूठे आरोपों के तहत परेशान करते थे और मुकदमों का डर दिखाते थे। अयाज के मुताबिक, उनके भाई मुमताज इन हरकतों से परेशान थे। इस संबंध में नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में धक्का देने से नहीं, बल्कि हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं जब इन आरोपों को लेकर के बसपा नेता अब्दुल राजिक उस्मानी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं लखनऊ आया हुआ हूं मेरा इसमें कोई रोल नहीं है। हमारा इनका पुराना विवाद भी चल रहा है मारपीट कुछ हुआ ही नहीं है ना यह कोई विवाद हुआ है। उनकी स्वाभाविक मौत हुई है, लेकिन फिर भी मुझे फंसाने के लिए इस तरीके से उनके द्वारा तहरीर देकर के कहा गया है। मैंनें पुलिस से मांग की है कि मेरे घर पर सीसीटीवी लगा है और जहां घटना हुई है वहां सीसीटीवी लगा है उसकी विस्तार से जांच की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता अर्जुन ढिंडाला ने देविका कुंडु को दी बधाई:बोले- बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा, UPPSC में सफलता पाकर बनीं वाणिज्यिक कर अधिकारी
    Next Article
    BOI घोटाले में सीनियर मैनेजर समेत 5 दोषी:लखनऊ कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा; फर्जी लोन से हुआ था 41.50 लाख का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment