Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गड्ढे में डूबने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत:रायबरेली में खेलते समय पानी के गड्ढे में गिरी, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    1 hour ago

    2

    0

    रायबरेली में एक तीन वर्षीय बच्ची की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बच्ची का परिवार ईंट भट्‌टे पर काम करते हैं। वहीं बच्ची ईंट भट्टे के पास खेल रही थी, जहां एक पानी का गड्ढा बना हुआ था। बच्ची खेलते-खेलते गड्ढ़े में गिर गई। गड्‌ढा गहरा होने से बच्ची उसमें डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची को लेकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों चीख-पुकार मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पढ़िए पूरी घटना… यह घटना शनिवार को डीह थाना क्षेत्र में रामगंज गांव हुई। मृतक बच्ची की पहचान संध्या (3) पुत्री शिववरण के रूप में हुई है। बच्ची का परिवार मूल रूप से बांदा जनपद का रहने वाला है। बच्ची के पिता शिववरण रोजगार के सिलसिले में रायबरेली में यहीं के एक ईंट भट्‌टे पर परिवार के साथ रहकर काम करते है। शनिवार सुबह संध्या ईंट भट्‌टे के पास खेल रही थी। भट्‌टे के पास ही कुछ दूरी पर एक गड्‌ढ़ा बना था। गड्ढ़े में पानी भरा था। संध्या खेलते-खेलते उसी गड्‌ढ़े में जा गिरी।काफी देर तक जब संध्या नजर नहीं आई, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद मासूम का शरीर पानी के गड्ढे में उतराता हुआ मिला। परिजन संध्या को तत्काल रायबरेली जिला अस्पताल लेकर रवाना हो गए। संध्या के शरीर में कोई भी हलचल नही दिख रही थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद संध्या को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिलने के बहाने बुलाकर लूट करने वाले सगे भाई गिरफ्तार:डेटिंग ऐप पर आईडी बनाकर करते शिकार, गैंग के पांच सदस्य पहले पकड़े गए
    Next Article
    हाथरस में लापता युवक का नदी में मिला शव:मुरसान क्षेत्र के बिशुनदास गांव का मामला, अपहरण कर हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment