Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में लापता युवक का नदी में मिला शव:मुरसान क्षेत्र के बिशुनदास गांव का मामला, अपहरण कर हत्या का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस के मुरसान क्षेत्र के बिशुनदास गांव से लापता युवक रितेश उर्फ छोटू का शव शनिवार को करवन नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में क्षत-विक्षत हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर युवक का अपहरण कर निर्मम हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक रितेश उर्फ छोटू पुत्र सुग्रीव सिंह 13 मार्च की रात करीब 9 बजे अपने घर से निकला था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद परिजनों ने गांव और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप 14 मार्च को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी के अनुसार, युवक की तलाश विभिन्न संभावित स्थानों पर की गई थी। हालांकि मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। देखिए घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… नदी में मिला शव, हालत देख दहशत शनिवार को गांव के पास करवन नदी में युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शव के पैर बंधे हुए थे और चेहरा तेजाब से जला हुआ था। परिजनों का आरोप है कि युवक का पहले अपहरण किया गया और फिर तेजाब डालकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि युवक के हाथ पर लिखा नाम भी काटकर मिटाया गया था। जांच में जुटी पुलिस शव मिलने की सूचना पर मुरसान और चंदपा पुलिस सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। क्षेत्राधिकारी हाथरस योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि लापता युवक का शव करवन नदी में मिला है और मामले की गहन जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गड्ढे में डूबने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत:रायबरेली में खेलते समय पानी के गड्ढे में गिरी, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
    Next Article
    शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर पढ़ी ईद नमाज:कुशीनगर में ईरान से जुड़े घटनाक्रम पर जताया शोक और विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment