Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गड्ढे में फसकर गिरी बाइक, बुजुर्ग की मौत:हाथरस में कचौरा के पास हुआ हादसा, परिजन के साथ घर लौट रही थी

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा नगर क्षेत्र के गांव कचौरा के पास उस समय हुआ, जब महिला अपने परिजन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रही थीं। मृतका की पहचान कैलाशी देवी (65 वर्ष) पत्नी ओम प्रकाश, निवासी टूआमई थाना अकराबाद, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। वह अपने परिजनों के साथ सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव में गमी में शामिल होने आई थीं और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस घर जा रही थीं। बताया जाता है कि कचौरा गांव के निकट सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया पड़ गया, जिससे अचानक तेज झटका लगा। असंतुलन होने पर कैलाशी देवी बाइक से नीचे गिर गईं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही अचेत हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में बाइक से गिरीं महिला की मौत:बेटे के साथ जा रही थी रिश्तेदारी, सिर में गंभीर चोट आने से गई जान
    Next Article
    यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टली:19 मार्च की जगह अब 4 जून को आएगी फिल्म, 8 मार्च का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment