Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट तक लिंक एक्सप्रेस-वे:डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी तय करेगी भूमि अधिग्रहण की दरें

    16 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेसवे-जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति किसानों की भूमि के मुआवजे की दरों का निर्धारण करेगी। लगभग 74 किलोमीटर लंबे इस प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जनपद के 39 गांवों में 8 हजार से अधिक किसानों की भूमि अधिग्रहण पर करीब 1500 करोड़ रुपए खर किए जाने हैं। जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी आपत्तियों का निस्तारण पहले ही कर दिया है, जिससे अब दर निर्धारण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सकेगा। यह लिंक एक्सप्रेस-वे बुलंदशहर को सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेवर एयरपोर्ट) तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस परियोजना से माल परिवहन, औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसरों में वृद्धि होने की उम्मीद है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली यह समिति मुआवजे की दरें तय करेगी। इसमें सर्किल रेट, बाजार मूल्य और अन्य प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखा जाएगा। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए एक निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मुआवजा दिया जाएगा। इस लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण से जेवर एयरपोर्ट तक आवागमन आसान होगा, औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और लॉजिस्टिक्स व वेयरहाउसिंग सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में जमीन के दामों में भी वृद्धि होने की संभावना है। जनपद में इस परियोजना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भूमि अधिग्रहण की दरों की औपचारिक घोषणा जल्द होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'किसी अफसर में कूबत नहीं जो मेरा काम न करे':बदायूं में पूर्व सांसद डीपी यादव ने ब्लॉक में सभा की, अफसरों ने दिए जांच के आदेश
    Next Article
    फिरोजाबाद में महिला ने सुसाइड किया:10 साल पहले हुई थी शादी, कमरे में फांसी लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment