Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में महिला ने सुसाइड किया:10 साल पहले हुई थी शादी, कमरे में फांसी लगाई

    18 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव दौकेली में एक विवाहिता ने अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, दौकेली गांव निवासी पंकज कुमार निजी नौकरी करते हैं। उनकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व 30 वर्षीय प्रियंका से हुई थी। दंपति का एक बेटा भी है। प्रियंका काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलीं, जिस पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर वह फंदे से लटकी हुई मिलीं। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। थाना मटसेना के थानाध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट तक लिंक एक्सप्रेस-वे:डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी तय करेगी भूमि अधिग्रहण की दरें
    Next Article
    अमरोहा में कांवड़ यात्री किसान की गोली मारकर हत्या:परिजनों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment