Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में बीयर पीने वाला युवक गिरफ्तार:पुलिस ने अस्सी घाट क्षेत्र से किया गिरफ्तार,बोला-नाव का डेकोरेशन करते हैं,अदलहाट गये थे

    2 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में बजड़े पर सवार होकर बीयर पीते एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार की निगरानी में पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर उसे मंगलवार की सुबह अस्सी घाट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक अर्जुन राजभर (25 वर्ष) निवासी नगवां नाव डेकोरेटर बताया जा रहा है, जो अपने साथियों के साथ अस्सी से मिर्जापुर की ओर गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शाम को निकला था और रात में अदलहाट पहुंच गया था। नाविकों की शिकायत पर दर्ज की जा रही प्राथमिकी माता शीतला का बधावा लेकर जाने वाले नाविकों के नाव पर बियर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। नाविक प्रेम साहनी की शिकायत पर भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जिसके बाद पुलिस की 2 टीम लगाकर गिरफ्तार की गई। अब जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल,शीतला घाट से अदलहाट स्थित शीतला माता मंदिर गंगा के रास्ते जाते समय नाव पर डीजे बजाने और बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ। एसीपी दशाश्वमेध ने इसकी जांच बैठाई और मंगवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मांझी समाज की ओर से हर साल शीतला घाट से मिर्जापुर के अदलहाट स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा की जाती है। इसमें अन्य जिलों से भी नाविक आते हैं। वे डीजे के साथ नाव लेकर गंगा के रास्ते जाते हैं। रविवार की शाम 5:30 बजे शीतला घाट से सभी नाविक अदलहाट के लिए रवाना हुए। सोमवार की देर शाम तक वे वाराणसी लौटते हैं। दो वायरल वीडियो दिन के हैं, जिनमें डीजे लगा है इसी आधार पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुरकाजी सीट पर कौन मजबूत, विधायक अनिल या कोई और:भाजपा से यशवीर या सुधीर, सपा से पूजा पाल या दीप्ती पाल?
    Next Article
    अपर मुख्य सचिव ने आजमगढ़ RTO को लगाई फटकार:स्कूली वाहनों के फिटनेस और ड्राइवरों का होना था सत्यापन, अधिकारियों ने नहीं दिखाई रुचि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment