Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिशन शक्ति में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं सम्मानित:श्रावस्ती मे प्रशस्ति पत्र दिए गए, नारी सुरक्षा सम्मान की दिलाई गई शपथ

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस लाइन स्थित लवकुश सभागार में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने संयुक्त रूप से इसका शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक करने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नुक्कड़ नाटक और संवाद सत्र आयोजित किए गए। गुलिस्तां फाउंडेशन ने मिशन शक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जबकि आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त रिक्रूट आरक्षियों ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपनी प्रस्तुति दी। महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर जनपद में मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और पुलिस विभाग की महिला कर्मियों को विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि महिलाएं समाज की महत्वपूर्ण इकाई हैं और उन्हें सशक्त बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के माध्यम से बेटियों और महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि यह अभियान महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और बराबरी का एहसास कराने की दिशा में एक मजबूत पहल है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस अभियान को महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को नारी सुरक्षा और सम्मान की शपथ दिलाई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 100 की रफ्तार में कार 3 बार पलटी;VIDEO:ड्राईवर सीट से उछलकर दूर गिरा, पोल और डिवाइडर तोड़ते हुए टकराई कार
    Next Article
    भारत विकास परिषद द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित:विश्व स्वास्थ्य दिवस पर IMA ब्लड बैंक में जुटे समाजसेवी, जागरूकता का भी दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment