Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गूगल मैप से पावर हाउस ढूंढकर करते थे चोरी:बाराबंकी में 5 गिरफ्तार, बिजली तार चोर गिरोह का खुलासा

    13 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक टन से अधिक विद्युत तार और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर स्वाट/सर्विलांस और थाना सफदरगंज की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसौली अंडरपास से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इरफान अली उर्फ मुजफ्फर (रामपुर), वसीम व परवेज (बरेली), आरिफ (रामपुर) और आसिफ (पीलीभीत) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया। इसमें 16 बंडल एल्युमीनियम विद्युत तार (लगभग 5 कुंतल), 4 बंडल तांबे के तार (लगभग 1.09 कुंतल), 9 बंडल केबिल छिलका (लगभग 3.17 कुंतल) और 4 बोरी तांबे का तार छिलका (लगभग 1.05 कुंतल) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 3 तार कटर, 1 प्लास, 1 छोटी वेल्डिंग मशीन, 1 अर्टिगा कार, 1 महिंद्रा पिकअप, 5 मोटरसाइकिलें, 20 प्लास्टिक कुर्सियां और 3200 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का सरगना इरफान अली है। आरोपी पहले गूगल मैप्स की मदद से बिजली घरों की लोकेशन ढूंढते थे। इसके बाद, वे मोटरसाइकिल पर कुर्सी बेचने के बहाने मौके पर पहुंचकर रेकी करते थे। रात में तार चोरी करने के बाद, वे उन्हें लखनऊ स्थित एक किराए के गोदाम में ले जाकर छीलते थे और फिर पिकअप वाहन से दिल्ली के कबाड़ बाजार में स्क्रैप के रूप में बेच देते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रणजी सेमीफाइनल:केएल राहुल-देव दत्त ने जड़ी सेंचुरी, मजबूत स्थिति में पहुंचा कर्नाटक
    Next Article
    आजमगढ़ में जमीनी रंजिश को लेकर घर में घुसकर हमला:दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ था मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment