Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंगरेप के आरोपियों से मुठभेड़:मथुरा पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी हुआ घायल,दूसरे ने किया सरेंडर

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके साथ मौजूद साथी ने सरेंडर कर दिया। आरोपियों ने शनिवार को महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। पॉन्टून पुल के पास दिया था वारदात को अंजाम शनिवार को मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में दो आरोपियों ने खेत पर जाती महिला को अकेला पाकर पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। बेगमपुर गांव के रहने वाले आरोपी 24 वर्षीय राजकुमार और 20 वर्षीय दुर्गेश ने यमुना नदी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर पड़ने वाले पॉन्टून पुल के पास इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया और महिला का मेडिकल कराया। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। मुकद्दमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे आरोपियों के बारे में सोमवार की देर रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि राजकुमार और दुर्गेश राधारानी अंडरपास के नजदीक मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पर किया फायर आरोपी राजकुमार और दुर्गेश को पकड़ने गई पुलिस टीम से बचने के लिए राजकुमार ने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में मांट पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली राजकुमार के बाएं पैर में लग गई। जिसकी बजह से वह घायल हो गया। राजकुमार को गोली लगते ही दुर्गेश ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने राजकुमार को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के पास से 1 तमंचा 3 कारतूस बरामद किए। आरोपी राजकुमार पर 2025 में नाबालिग के साथ दुराचार का एक मुकद्दमा दर्ज है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के नागपुर में पिकअप जीप पलटने से 26 लोग घायल
    Next Article
    पुष्पक विमान में विराजमान होकर निकले भगवान गोदारंगमन्नार:दर्शनों के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, स्वागत में रास्ते भर बनाई रंगोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment