Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हम नहीं देंगे साथ...ब्रिटेन-ऑस्ट्रेलिया-जापान सबने एक-एक कर किया मना, हॉर्मुज में अकेले जाने से डर गया अमेरिका

    4 hours from now

    1

    0

    युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और जमीन पर क्या हालात हैं इसका सही-सही अंदाजा लगाना मुश्किल है। ट्रंप ने उन देशों से युद्धपोत भेजने की अपील की है जिनकी तेल और गैस की सप्लाई होमूस के कारण रुक गई है। अब्राहम लिंकन और फोर्ड जैसे भीमकाय बेड़े वाला अमेरिका अकेले दम पर होर्मुज पार नहीं करा पा रहा है।  7 मार्च को ट्रंप ने ब्रिटेन का मजाक उड़ाया। जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टारमर ने ट्वीट किया कि एचएमएस ड्रैगन और आरएफए लाइम बे नाम के दो युद्धपोत भेज रहे हैं। तब ट्रंप ने लिखा हमें ऐसे लोगों की जरूरत नहीं जो युद्ध जीतने के बाद उसमें शामिल हो। ट्रंप ने साफ-साफ मना कर दिया हमें जरूरत नहीं और हम इस बात को याद रखेंगे। एक सप्ताह के भीतर ट्रंप उसी ब्रिटेन से  होर्मुज  के लिए युद्धपोत मांग रहे हैं। गार्डियन अखबार ने खबर छापी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टारमर ट्रंप की अपील पर होर्मुज में अपना युद्धपोत नहीं भेजेंगे। पूरे इलाके को युद्ध में धकेल देने के बाद ट्रंप कह रहे हैं शायद अमेरिका को वहां होना ही नहीं चाहिए क्योंकि हमारे पास बहुत तेल हैं। इसे भी पढ़ें: Iran में तबाही के बीच बगदाद से लेबनान तक तेज हुए मिसाइल और ड्रोन हमले, Tehran बोला- दुश्मनों के लिए Hormuz बंद14 मार्च को ट्रंप ने अपने प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर अपनी तरफ से लिख दिया कि होमूस बंद करने से प्रभावित देश अमेरिका के साथ अपने युद्धपोत भेजेंगे। हमने पहले ही ईरान की 100% सैन्य क्षमताओं को ध्वस्त कर दिया। लेकिन वो अभी भी होर्मुज पर ड्रोन या कोई माइन या मिसाइल छोड़ सकता है।  उम्मीद है चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और दूसरे देश इस इलाके में अपने युद्धपोत भेजेंगे। बाद में बिना किसी देश का नाम लेते हुए ट्रंप ने अपने विमान एयरफोर्स वन पर कहा, "मैंने सात देशों से मांग की है कि होर्मुज  की सुरक्षा के लिए बने गठबंधन में शामिल हो जाइए और अपनी टेरिटरी की रक्षा कीजिए। दो हफ्ते से ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं। ईरान को हरा दिया। इसके बाद भी दुश्मन के समंदर में पांव रखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। दो दिनों से ट्रंप अपील कर रहे हैं। अभी तक किसी देश ने अपने युद्धपोत भेजने का वादा नहीं किया। जापान ने किया साफ मनाजापान  डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध को ठुकरा चुका है। जापान का कहना है कि वह समुद्री सुरक्षा अभियानों पर 'विचार नहीं कर रहा है' जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरे देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद के लिए युद्धपोत भेजने का आह्वान किया था। जापानी प्रधानमंत्री के हवाले से एएफपी ने कहा है कि 'जापान को अभी तक अमेरिका से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा के लिए अपनी नौसेना भेजने का कोई अनुरोध नहीं मिला है इसलिए इस पर जवाब देना मुश्किल है। रॉयटर्स के मुताबिक ताकाइची ने संसद को बताया है कि 'हमने सुरक्षा जहाज भेजने के बारे में अभी तक कोई भी फैसला नहीं किया है। इसे भी पढ़ें: नेतन्याहू का कॉफी शॉप वाला वीडियो है डीपफेक का कमाल? Grok के दावे से हड़कंपदक्षिण कोरिया अभी कर रहा बातऑस्ट्रेलिया और जापान ने जहां होर्मुज में सेना भेजने से साफ इनकार कर दिया है वहीं दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वो 'विचार-विमर्श' कर रहा है। दक्षिण कोरिया ने अमेरिका से बातचीत करने की भी बात कही है। सियोल स्थित दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया है कि 'कोई भी कदम उठाने से पहले स्थिति की पूरी और सावधानीपूर्वक समीक्षा की जाएगी।ऑस्ट्रेलिया नौसेना का जहाज नहीं भेजेगाऑस्ट्रेलिया का कहना है कि ट्रंप के अनुरोध के बाद भी वह होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौसेना का जहाज नहीं भेजेगा। ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि कर दी है कि वह इस क्षेत्र को नौसैनिक सहायता नहीं देगा। ऑस्ट्रेलिया के कैबिनेट मंत्री कैथरीन किंग ने ABC को बताया है कि हालांकि यह जलमार्ग बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन कैनबरा को कोई औपचारिक अनुरोध नहीं मिला हैनाटो को ट्रंप की धमकीअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने लगभग सात देशों से युद्धपोत भेजने की मांग की है, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखा जा सके। बहरहाल, ईरान युद्ध के बीच तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद उनकी अपील पर अभी तक किसी देश ने ठोस प्रतिबद्धता नहीं जतायी है। ट्रंप ने उन देशों के नाम बताने से इनकार कर दिया, जो पश्चिम एशिया के कच्चे तेल पर काफी हद तक निर्भर हैं और जिनसे अमेरिकी प्रशासन इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए एक गठबंधन बनाने को लेकर बातचीत कर रहा है। इस जलमार्ग से दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का व्यापारिक तेल गुजरता है। ट्रंप ने कहा कि मैं इन देशों से मांग कर रहा हूं कि वे आगे आएं और अपने क्षेत्र की सुरक्षा करें क्योंकि यह उनका ही क्षेत्र है। उन्होंने फ्लोरिडा से वाशिंगटन लौटते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत में यह भी दावा किया कि यह समुद्री मार्ग अमेरिका के लिए उतना जरूरी नहीं है, क्योंकि अमेरिका के पास तेल तक अपनी पहुंच है। ट्रंप ने कहा कि चीन को लगभग 90 प्रतिशत तेल इसी मार्ग से मिलता है, जबकि अमेरिका को वहां से बहुत कम तेल मिलता है। हालांकि उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या चीन इस गठबंधन में शामिल होगा। इससे पहले ट्रंप चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन से इसमें शामिल होने की अपील कर चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bihar Rajya Sabha Election में NDA का 'महाविजय', पांचों सीटें जीतकर विपक्ष को दिया करारा झटका
    Next Article
    Iran-US War में चीन ने उठाया मौके का फायदा, घेर लिया ताइवान, ट्रंप हैरान!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment