Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंगस्टर गब्बर सिंह की 120 करोड़ की संपत्ति रिलीज:सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी FIR, चार साल पहले हुई थी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच जनपद में गैंगस्टर देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर और उनके परिवार के नाम पर स्थित 120 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अवमुक्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने बुधवार को उनके वकीलों की मौजूदगी में चार साल पहले जब्त की गई पांच संपत्तियों को रिलीज किया। यह कार्रवाई गैंगस्टर कोर्ट के निर्देश पर हुई। देवेंद्र सिंह के खिलाफ करीब 50 मामले दर्ज हैं। चार साल पहले जिला प्रशासन ने नगर के डीगीहा इलाके में स्थित उनकी पत्नी सारिका सिंह के नाम पर बने बंधन होटल सहित लगभग 120 करोड़ रुपये की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कर लिया था। देवेंद्र सिंह पयागपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने देवेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर की एफआईआर को रद्द करने का निर्देश दिया था। इसके बाद, बहराइच की गैंगस्टर अदालत ने जिलाधिकारी को जब्त की गई संपत्तियों को अवमुक्त करने का आदेश दिया। बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा चौधरी और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने इन जब्त की गई संपत्तियों को औपचारिक रूप से अवमुक्त किया। देवेंद्र प्रताप सिंह के अधिवक्ता चंद्रवीर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर न्यायाधीश के आदेश के बाद आज पांच सीज की गई संपत्तियों को रिलीज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी और ननदोई ने अवैध संबंध के चलते की हत्या:मुगलसराय में आपत्तिजनक हालत में देखने पर पति को मार डाला, पूछताछ में अपराध कबूला
    Next Article
    उन्नाव में मिशन शक्ति के तहत 'हक की बात' कार्यक्रम:छात्राओं ने अधिकारियों से की शिक्षा, स्वास्थ्य पर चर्चा; 20 महिलाएं सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment