Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में मिशन शक्ति के तहत 'हक की बात' कार्यक्रम:छात्राओं ने अधिकारियों से की शिक्षा, स्वास्थ्य पर चर्चा; 20 महिलाएं सम्मानित

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में प्रदेश सरकार के विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 (चरण-द्वितीय) के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” मेगा इवेंट और “शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, आत्मविश्वास बढ़ाना और शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा जैसे मुद्दों पर खुला संवाद स्थापित करना रहा। 70 छात्राओं ने लिया हिस्सा, खुलकर रखी बात महिला कल्याण विभाग द्वारा 19 मार्च से संचालित 30 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों की लगभग 70 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज से शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, कैरियर मार्गदर्शन और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा की। अधिकारियों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान कार्यक्रम के तहत एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) और जिला विकास अधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। महिलाओं की भूमिका हो रही मजबूत अधिकारियों ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका लगातार सशक्त हो रही है और उनके योगदान को सम्मान देना बेहद जरूरी है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी कृतिराज, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) पुरवा शालिनी तोमर, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय, नगर क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह, नगर क्षेत्राधिकारी (लाइन) बिन्नी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा 40 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, सुपरवाइजरों, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन और जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सामूहिक संकल्प के साथ हुआ समापन कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सामूहिक रूप से जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगस्टर गब्बर सिंह की 120 करोड़ की संपत्ति रिलीज:सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी FIR, चार साल पहले हुई थी कार्रवाई
    Next Article
    गंदा पानी डालकर करते थे टप्पेबाजी, गैंग के 10 गिरफ्तार:बेगूसराय के रहने वाले हैं सभी आरोपी, बरामद हुई लग्जरी कार और 1 लाख से अधिक नकद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment