Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गेहूं-मड़ाई के दौरान किशोरी की थ्रेसर में फंसा दुपट्टा, मौत:रायबरेली में मशीन से गेहूं पछाड़ रही थी, गांव में पसरा मातम

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के महावीरगंज मजरे घुरौना में शुक्रवार की देर शाम एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत में गेहूं की मड़ाई के दौरान कटेसर में दुपट्टा फंसने से किशोरी आरती की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि हनोमान यादव का परिवार खेत में गेहूं की मड़ाई कर रहा था। इसी दौरान उनकी बेटी आरती भी काम में हाथ बंटा रही थी। बताते हैं कि वह गेहूं पछाड़ रही थी तभी अचानक उसका दुपट्टा कटेसर में फंस गया। जब तक वह कुछ समझ पाती, मशीन की चपेट में आकर गभीर रूप से घायल हो गई। परिजन जिसे अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही आरती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे से हर आंखें नम है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गांजा बेचने के मामले में दो सिपाही निलंबित:थाने से 100 मीटर दूरी पर हो रही थी बिक्री, ड्रोन से रेकी कर पुलिस ने पकड़ा था
    Next Article
    झांसी की महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत:पति बोला- अपने गहने मांगने पर मेरे भाई, माता-पिता ने पीटा, खबर एक्सीडेंट की मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment